HomeUttarakhandAlmoraआरोप : जीवनदायनी कोसी नदी में फेंका जा रहा सड़क कटान का...

आरोप : जीवनदायनी कोसी नदी में फेंका जा रहा सड़क कटान का मलुवा, दूषित हो रहा शीतल जल, आपदा को बुलावा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सुयालबाड़ी से अनूप सिंह जीना की रिपोर्ट

यहां अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान निर्धारित डंपिंग जोन होने के बावजूद सड़क व पहाड़ कटान का तमाम मलुवा कोसी नदी में फेंके जाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय नागरिकों व सड़क मार्ग से गुजरने वालों का यह आरोप है कि जीवन दायनी कोसी नदी इससे प्रदूषण की चपेट में आ रही है। साथ ही मानसून सीजन के दौरान यह भीषण प्राकृतिक आपदा को न्योता देने का कार्य है।
उल्लेखनीय है कि एनएच 87 एक वीआईपी मार्ग की श्रेणी में आता है। यहां से नित्य सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। कुमाऊं की व्यापारिक मंडी हल्द्वानी से अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, चंपावत आदि को जोड़ने वाला यह महत्वपूर्ण मार्ग है। विगत वर्षों में इस एनएच ने कई भीषण प्राकृतिक आपदाओं को झेला है। जिसका खामियाजा मार्ग अवरूद्ध होने के बाद समय—समय पर नागरिकों को झेलना पड़ा है। पूर्व में भी वृहद स्तर पर हुए सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई कामगारों व राहगीरों को अपनी जान देकर इस विकास कार्य की कीमत चुकानी पड़ी थी। खैर, हम यहां उल्लेख कर रहे हैं इन दिनों काकड़ीघाट से आगे की ओर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य की। कार्य के दौरान सड़क कटान जोरों पर हो रहा है। ​सरकार के आदेश पर चल रहे इस विकास कार्य का लाभ निश्चित रूप से आम जनता को मिलेगा। किंतु इसका अर्थ यह कतई नही है कि विकास के नाम पर विशान को दावत दी जाये। यदि स्थानीय नागरिकों की मानें तो यहां पहाड़ व सड़क कटान का ढेरों मलुवा नदी में डाल दिया जा रहा है। जिसका खामियाजा मानसून सीजन में दिखने की सम्भावना है। नदी के मुहाने में जमा यह सैकड़ों टन मलुवा किसी भयंकर प्राकृतिक आपदा को निमंत्रण दे सकता है। यही नही इससे कोसी नदी भी प्रदूषित हो रही है।

निर्धारित किए हैं डंपिंग जोन, कहीं अन्य मलुवा डालने पर करेंगे उपयुक्त कार्रवाई : एई
सीएनई के इस संवाददाता की विभाग के सहायक अभियंता ललित तिवारी से वार्ता हुई। जिसमें उन्होंने साफ कहा कि डंपिंग जोन नवोदय विद्यालय के बैंड तथा नैनी पुल से आगे क्वारब पर बने हैं। यदि इन निर्धारित डंपिंग जोन के अतिरिक्त कहीं मलुवा नदी में फैंका जा रहा है तो इसकी जांच होगी और इस तरह का काम रूकवा दिया जायेगा।

पेड़ों का भी हो रहा कटान

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान भी हो रहा है। कार्य में बाधा बन रहे तमाम पेड़ों का इतनी बड़ी संख्या में कटान को लेकर भी पर्यावरण प्रेमी आवाज़ उठा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments