HomeUttarakhandAlmoraशिक्षा विभाग : कंप्यूटर सामान्य ज्ञान को ही बनायें तृतीय श्रेणी में...

शिक्षा विभाग : कंप्यूटर सामान्य ज्ञान को ही बनायें तृतीय श्रेणी में पदोन्नति का आधार

ADVERTISEMENTS

⏩ राइंका लोधिया में कुमाऊं मंडल शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की मंडलीय बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

उत्तराखंड राज्य चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ शिक्षा विभाग कुमाऊं मंडल की यहां राजकीय इंटर कालेज लोधिया में हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।

मंडलीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रजवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शासन से तमाम लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया गया। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी से तृतीय श्रेणा में पदोन्नति हेतु 4000 की डिप्रेशन को हटाकर कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान किये जाने, बेसिक शिक्षा परिषद के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ए.सी.पी नियुक्ति तिथि से प्रदान किये जाने तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तृतीय ए.सी.पी. के तहत ग्रेड पे 4200 दिये जाने की मांग की।

बैठक में मंडलीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह रजवार, मंडलीय महामंत्री विनोद जोशी, प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वर दत्त पाण्डेय, प्रांतीय अध्यक्ष महासंघ नाजिम सिद्दकी, जिलाध्यक्ष गणेश परिहार, जीआईसी लोधिया के मनोज मटियानी, भुवन सिंह लटवाल, बागेश्वर से ललित मोहन लोहनी, धीरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments