HomeUttarakhandAlmoraगौरवान्वित : शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के नाम रही मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी

गौरवान्वित : शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा के नाम रही मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी

ADVERTISEMENTS

🏑 विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला खेल कार्यालय और जिला हॉकी संघ की ओर से स्थानीय स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शारदा पब्लिक स्कूल ए टीम के जीतने पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि फाइनल मैच शारदा स्कूल ए और स्कूल की ही बी के मध्य खेला गया। शारदा पब्लिक स्कूल ए टीम ने दो गोल कर मैच अपने नाम किया। बालिका वर्ग का फाइनल स्टेडियम और शारदा पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया। शारदा पब्लिक स्कूल स्कूल 2-1 से विजयी रहा। शारदा की प्रियांशी और ध्रुविका ने एक-एक गोल किया।

राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में शारदा पब्लिक स्कूल में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की विधिवत शुरुवात मुख्य अतिथी पूर्व हॉकी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी किशन लाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से की। प्रतियोगिता में खिलाड़ि‌यो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता चार टीमों के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि ने खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया।

इधर प्रधानाचार्या विनीता शेखर ने बताया कि विद्यालय में ‘खेल अकादमी’ खुल चुका है। जिसमें तैराकी, हॉकी, फुटबॉल, बॉस्केट बॉल, लाइक्वांडो, योगा, टेबल टेनिस, शतरंज, बॉलीबाल आदि हैं। हॉकी प्रशिक्षक अनीता पवार के निर्देशन में बच्चे विगत एक साल से हॉकी के गुर सीख रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथी व प्रधानाचार्या ने विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर हॉकी प्रशिक्षक अनीता पवार, तनुजा फ्तर्याल, हेम तिवाड़ी, रीतिक राज एवं विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद था।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments