Tuesday, April 15, 2025
HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: ऐतिहासिक मल्ला महल में 02 मई से होगा महिला रामलीला मंचन

अल्मोड़ा: ऐतिहासिक मल्ला महल में 02 मई से होगा महिला रामलीला मंचन

✍️ तैयारियां तेज और महिला पात्र ले रही हैं अभिनय की तालीम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में आगामी 02 मई से महिला रामलीला मंचन होगा। यह आयोजन श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। जिसकी इनदिनों तैयारियां चल रही हैं और इसके लिए चयनित महिला पात्रों को अभिनय की तालीम दी जा रही है।

श्री राम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की अध्यक्ष लता तिवारी ने यहां दिशा अकेडमी में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि मल्ला महल (पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर) में आगामी 02 मई से 11 मई, 2024 तक महिला रामलीला का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 01 मई को नन्दादेवी मंदिर से सांय 05 बजे सांस्कृतिक जुलूस निकाला जयागा। जो बाजार होते हुए मल्ला महल पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी विनीत तोमर बतौर मुख्य अतिथि रामलीला का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह रामलीला मंचन प्रतिदिन सायं 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि रामलीला मंचन की तैयारियां इस बीच चल रही हैं और विभिन्न पात्रों के रुप में महिलाएं अभिनय की तालीम ले रही हैं। मंचन के लिए सभी पात्रों का चयन कर लिया गया है। इस रामलीला में सभी पात्र महिलाएं ही होंगी। पत्रकार वार्ता में मुख्य संयोजक शगुन त्यागी, सचिव हर्षिता तिवारी, सपना सांगा, रीता तिवारी, गीता तिवारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments