HomeUttarakhandNainitalरामनगर : महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला एकता...

रामनगर : महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला एकता मंच ने किया प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

रामनगर/मालधन। यूपी के हाथरस व बलरामपुर गैंगरेप तथा देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों के खिलाफ महिला सुरक्षा अभियान के तहत सुन्दरखाल के प्राइमरी स्कूल से महिला एकता मंच की महिलाओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया इस दौरान सुंदरखाल स्कूल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए महिला एकता मंच की संयोजिका ललिता रावत ने हाथरस की घटना की निंदा करते हुए कहा कि आज हमारे देश की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेशों की सरकारें महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान देने में अक्षम साबित हो रही हैं इसलिए महिलाओं को अपनी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए स्वयं ही आगे आना होगा तथा गांव, शहर व मोहल्लो में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना होगा।

दीपा देवी ने कहा कि हमें अपनी व अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए तभी हम महिलाएं सुरक्षित रह पाएंगी।

सरस्वती जोशी ने बताया कि महिला सुरक्षा अभियान के तहत महिला एकता मंच के द्वारा रामनगर शहर व मालधन में भी इसी तरह के जलूस-प्रदर्शन आयोजित किये जा चुके हैं तथा इसकी अगली कड़ी में 8 अक्टूबर को नई बस्ती, ग्राम पूछड़ी में भी महिला एकता मंच से जुड़ी महिलायें जुलूस व प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन करेंगी।

मंच की कौशल्या चुनियाल ने अपील की है कि जो भी महिलाएं महिला सुरक्षा अभियान की इस मुहिम से जुड़ना चाहतीं हैं वह महिला एकता मंच से संपर्क कर सकती हैं।

जुलूस व प्रदर्शन कार्यक्रम में नीमा, आशा, विमला देवी, गीता, कमला देवी, पुष्पा देवी, गौरा देवी, चंपा देवी, कौशल्या देवी, भगवती, तुलसी, प्रभात ध्यानी, इंद्रजीत, लोकेश कुमार, महेश जोशी, ललित उपरेती, किशन शर्मा, योगेश सती, दीवान कुमार प्रेम राम, मुनीष कुमार,मनोज, मुन्नी देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भागीदारी की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments