अल्मोड़ा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ का महासंगम रविवार 25 अगस्त 2024 को हरिद्वार में होगा।
प्रकोष्ठ के प्रांतीय महामंत्री अवधेश पंत ने जारी बयान में कहा कि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ द्वारा आगामी 25 अगस्त 2024 दिन रविवार को हरिद्वार जनपद में देश के तमाम प्रदेशों के स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारियों के प्रांतीय प्रतिनिधियों का एक महासंगम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने उत्तराखंड के समस्त जनपदों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों परिवारों से अपील की है कि उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।