HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सरकारी हेलीकाप्टर प्रकरण पर मदन कौशिक ने मांगी माफी,...

ब्रेकिंग न्यूज : सरकारी हेलीकाप्टर प्रकरण पर मदन कौशिक ने मांगी माफी, खर्च पार्टी उठाएगी, प्रदेश प्रभारी बोले: जींस और बीस बच्चों वाले सीएम के बयान से पार्टी का कोई लेना देना नहीं

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक में स्वयं उनके द्वारा और भाजपा के सह प्रभारी द्वारा सरकारी हेलीकाप्टर का उपयोग करने और बागेश्वर में उनके द्वारा गार्ड आफ आनर लिए जाने पर माफी मांगी हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हेलीकाप्टर का सारा खर्चा भाजपा उठाएगी। दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुख्य मंत्री के फटी जींस आर बीस बच्चों वाले बयान से पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि इन बयानों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। राजनेता होने के साथ तीरथ सिंह रावत इंसान भी हैं, कुछ विचार उनके व्यक्तिगत होंगे ही। इनसे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
बागेश्वर में मदन कौशिक के सरकारी हेलीकाप्टर से पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर के मामले में मदन कौशिक ही विपक्ष के निशाने पर आ गए थे। इसके अलावा भाजपा की प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा को उनके क्षेत्र में गए सरकारी विमान ने भाजपा को बैक फुट पर ला खड़ा किया था। आज मदन कौशिक ने बाकायदा पत्रकारवार्ता में इन दोनों प्रकरणों पर माफी मांगी। उन्होंने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के साथ पत्रकारवार्ता बुलाई तो थी सल्ट विधनसभा उप चुनाव को लेकर थी लेकिन लगे हाथों उन्होंने इन विवादों से भी अपना पीछा छुड़ाने का मौका तलाश ही लिया। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर का पूरा खर्च भाजपा वहन करेगी। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि उनकी चिंता केंद्रीय नेतृत्व को करनी है। भाजपा देशभर में विस्तार कर रही है। इसके लिए हमें राष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी कार्यकर्ता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र के चार साल के मजबूत कार्यकाल को भी जनता के सामने रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के  20 बच्चों वाले बयान से उपजे विवाद पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि भाजपा देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहती है। मुख्यमंत्री एक नेता होने के साथ ही इंसान भी हैं। उनके इस बयान का पार्टी से लेना देना नहीं है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments