HomeUttarakhandNainitalLove Jihad in Haldwani : छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में...

Love Jihad in Haldwani : छह और हिंदू लड़कियों के संपर्क में था फरमूद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी समाचार | धर्म छिपाकर हिंदू युवती से दुष्कर्म करने वाला फरमूद हसन शातिर है। लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए वह किसी भी हद तक गिर जाता था। वाट्सएप पर बजरंगबली की डीपी अपनी पहचान छुपाने के लिए लगाई। उसका संपर्क छह और हिंदू लड़कियों से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने इस कोण की जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इधर, शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को मुखानी थाने में लव जिहाद का मामला (Love Jihad in Haldwani) पकड़ में आया था। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने बरहैनी बाजपुर निवासी आरोपित फरमूद हसन को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में प्राथमिकी की थी। आरोपित ने अपना नाम अनमोल बताया था। वह दो साल तक युवती के संपर्क में रहा। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस ने फरमूद से पूछताछ कर उसके मोबाइल की जांच की। कॉल रिकार्ड खंगाला।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित हिंदू धर्म की अन्य लड़कियों से भी फोन पर बात करता था। कई बार मिल भी चुका है। 15 हजार की नौकरी करने पर भी वह महंगी कार व बुलेट में लड़कियों के साथ घूमने-फिरने के लिए जाता रहता था। उसका आधार कार्ड भी फर्जी बताया जा रहा है। हालांकि यह पुलिस जांच में सामने आएगा।

‘द केरल स्टोरी’ जैसी है पीड़िता की कहानी

पीड़िता हिंदू युवती की कहानी ‘द केरल स्टोरी‘ फिल्म की तरह है। फिल्म में जिस तरह युवतियों का माइंडवाश कर शादी का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म दिखाया गया है, कुछ ऐसा ही हल्द्वानी में हिंदू युवती से हुआ। हकीकत का पता चलने पर उसने हिंदूवादी संगठनों की मदद से पुलिस तक पहुंचने की हिम्मत दिखाई।

उत्तराखंड : दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सिटी मजिस्ट्रेट बदला

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments