HomeUttarakhandAlmoraपनुवानौला में प्रभू श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, लक्ष्मण-परशुराम संवाद

पनुवानौला में प्रभू श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष, लक्ष्मण-परशुराम संवाद

ADVERTISEMENTS

⏩ मूढ़ जनक बतला जल्दी ये शिव धनु किसने तोड़ा है…..

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला/अल्मोड़ा

पनुवानौला में रामलीला मंचन जारी है। तृतीय दिवस के प्रमुख आकर्षणों में जनक दरबार, धनुष यज्ञ व लक्ष्मण-परशुराम संवाद आदि का सजीव मंचन रहा।

मंचन के दौरान धनुष यज्ञ में राम, लक्ष्मण, गुरु विश्वामित्र, रावण, बाणासुर व अनेक राजाओं का धनुष यज्ञ में उपस्थित होना व अनेक राजाओं का शिव धनुष उठाने का प्रयास करना व विफल होना के मनमोहक दृश्यों का मंचन हुआ।

इसके अलावा रावण-बाणासुर का संवाद एवं राजाओं द्वारा धनुष उठाने में विफल होने पर राजा जनक का विलाप, लक्ष्मण का क्रोधित होना व राम द्वारा लक्ष्मण को धैर्यता का ज्ञान प्रदान करना, राम का गुरु विश्वामित्र से आज्ञा लेकर शिव धनु को तोड़ना उसके बाद लक्ष्मण- परशुराम संवाद भी अति मनमोहक रहा।

राम बारात के साथ तीसरे दिन की रामलीला का समापन किया गया। राम की भूमिका में सूरज बिष्ट, लक्ष्मण कमल जोशी, भरत प्रियांशु भट्ट, शत्रुघ्न कृष्णा राणा, सीता सुमित सुयाल, रावण हेमंत साह, जनक कुंदन गैड़ा, सुनैना अर्जुन बनौला, परशुराम मनीष नेगी, जोकर की भूमिका में जग्गू जोकर, श्यामू जोकर व बब्लू जोकर सहित सभी पात्रो का अभिनय सराहनीय रहा।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments