HomeCrimeसितारगंज ब्रेकिंग : 16 लोगों के खिलाफ लूट और बलवा का मुकदमा...

सितारगंज ब्रेकिंग : 16 लोगों के खिलाफ लूट और बलवा का मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ लूट और बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

बीते 18 अक्टूबर को वार्ड नंबर छह में दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस मामले में महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की इसके बाद महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में दाखिल परिवाद में महिला ने कहा था कि विपक्षी ने बेटे सूरज दीक्षित शिवम से घर में घुसकर मारपीट की। बीचबचाव करने आये पति अश्वनी दीक्षित को भी पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि विपक्षियों ने घर में रखी एलईडी टीवी, सिलाई मशीन के साथ ही अन्य घरेलू सामान तथा 50 हजार की नकदी लूट ले गए। जाते-जाते आरोपियों ने दो बाइकें तोड़ दी। महिला ने यह भी कहा है कि दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने उसके दोनों बेटों और पति पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस मामले में कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बुधवार को पुलिस ने वार्ड नंबर छह निवासी बबलू विश्वास, अर्पित विश्वास, निखिल विश्वास, सुभद्रा, ज्ञान विश्वास, किशन विश्वास, अमल विश्वास, दीपक बढ़ाई, विपुल शिकारी, ननका, जमुना, सरस्वती, उर्मिला, चंदन भोला समेत 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments