HomeBreaking Newsरोजी-रोटी में आग : अराजक तत्वों ने फूंक डाले गरीबों के ठेले

रोजी-रोटी में आग : अराजक तत्वों ने फूंक डाले गरीबों के ठेले

ADVERTISEMENTS

📌 हजारों का नुकसान, जले महत्वपूर्ण कागजात

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। देर रात अज्ञात तत्वों द्वारा सड़क किनारे खड़े दो सब्जी के ठेलों में आग लगा दी। जिससे सब्जी विक्रेताओं को हजारों का नुकसान हुआ है। वहीं, कई जरूरी कागजात भी नष्ट हो गये। प्रभावितों का कहना है कि किन्ही शरारती व अराजक तत्वों ने उनके ठेलों पर नहीं, बल्कि उनकी रोजी-रोटी पर आग लगाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आवास विकास में शुक्रवार की रात यह घटना हुई है। यहां सड़क किनारे खड़े सब्जी के दो ठेलों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी। इससे सब्जी विक्रेताओं को बड़ा नुकसान पहुंचा। ठेले में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

प्रभावितों ने बताया कि शुक्रवार रात वह अपने ठेलों को सड़क किनारे खड़ा करके सोने चले गए थे। आज शनिवार सुबह वह यहां आए तो ठेले जले हुए मिले। उन्होंने बताया कि ठेले में हजारों की सब्जी और जरूरी कागजात रखे हुए थे। जो जलकर राख हो गए हैं। सब्जी विक्रेताओं ने इस मामले की सूचना पुलिस को देने की बात कही है।

ओडिशा ट्रेन हादसे में रेलवे के तीन अधिकारी गिरफ्तार

फलों के राजा आम को खाने के फायदे | Benefits of Mango
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments