HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : मकान में तहखाना, 17 लाख की शराब बरामद, बड़ी...

Almora Breaking : मकान में तहखाना, 17 लाख की शराब बरामद, बड़ी कामयाबी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत/अल्मोड़ा

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले यहां रानीखेत में एसओजी व एफएसटी ने एक मकान में बने तहखाने से 170 पेटी शराब का जखीरा बरामद किया है। जिसकी कीमत 17 लाख बताई जा रही है। पुलिस को मिली इस कामयाबी पर डीआईजी कुमाऊं ने टीम को 5 हजार तथा एसएसपी ने 2,500 के नगद इनाम की घोषणा की है।

SSP Almora

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अल्मोड़ा डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा मताहतों को आगामी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन व अवैध नशे का कारोबार कर चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश जारी किये हैं। जिसके अनुपालन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार नशे के तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है।

गत दिवस एसओजी अल्मोड़ा एवं एफ.एस.टी. टीम द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी के दौरान देवलीखेत (राजस्व क्षेत्र) में मोहन सिंह पुत्र स्व. कुंदन सिंह निवासी ग्राम देवलीखेत के बंद मकान के अंदर बने तहखाने से बोतल अध्धे—पव्वे सहित कुल 170 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का जखीरा बरामद की गयी। उक्त सम्बन्ध में कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

इधर मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में की गई कार्यवाही पर बरामदगी टीम के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस डीआईजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा 5,000 रुपये तथा एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा 2,500 रुपये नगद ईनाम की घोषणा की गई है। बरामदगी करने वाली टीम में सैक्टर मजिस्ट्रेट (एफ.एस.टी. टीम) केएम जोशी, उनि श्याम सिंह बोरा, कानि डूंगर सिंह, राजेश भट्ट एसओजी, एसओजी से दिनेश नगरकोटी, दीपक खनका,संदीप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments