HomeBreaking Newsरबड़ की ट्यूबों में भरी थी 230 लीटर शराब, दो गिरफ्तार

रबड़ की ट्यूबों में भरी थी 230 लीटर शराब, दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

Haldwani/रबड़ की ट्यूबों में शराब : कालाढूंगी पुलिस ने जंगल में 02 व्यक्तियों को अवैध शराब बनाते उपकरणों सहित किया गिरफ्तार किया है। इनके पास से रबड़ की ट्यूबों में भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। साथ ही शराब बनाने के समस्त उपकरण जब्त कर लिये गये हैं।

जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष कालाढूंगी भगवान सिंह महर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बनखण्डी मन्दिर के पास जंगल क्षेत्र कालाढूंगी में चेकिंग की। इस दौरान 02 व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब बनाते समय धर दबोचा। यहां शराब भट्टी, 02 लोहे के ड्रम, अन्य शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। साथ ही 03 काले रंग की रबड़ ट्यूबों में लगभग 210 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। जिस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके विरूद्ध थाना कालाढूंगी में धारा 60(1), 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इनकी हुई गिरफ्तारी

(1) अमरजीत सिंह उर्फ राजू पुत्र स्व0 दर्शन सिंह निवासी मौहली जंगल, केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 38 वर्ष

(2) महेन्द्र सिंह उर्फ कालू पुत्र बुद्ध सिंह निवासी मौहली जंगल, केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर उम्र 45 वर्ष

इन चीजों की हुई बरामदगी

1- 210 लीटर अवैध कच्ची शराब
2- 02 लोहे के ड्रम
3- 02 मिट्टी के मटके
4- 02 प्लास्टिक के पाईप
5- 02 एल्मुनियम के पाईप
6- 01 कनस्तर टिन
7- 01 प्लास्टिक का डिब्बा आदि

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कांस्टेबल लेखराज सिंह, कांस्टेबल अशोक कुमार रविन्द्र सिंह, परमजीत सिंह व हीरा राम शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments