HomeUttarakhandAlmoraरानीखेतः परचून की दुकान में शराब का धंधा, दुकानदार गिरफ्तार

रानीखेतः परचून की दुकान में शराब का धंधा, दुकानदार गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेतः यहां कोतवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अवैध रुप से परचून की दुकान में शराब का धंधा करने वाले दुकानदार को गिरफतार किया। पुलिस ने उसे अवैध रुप से लोगों को देशी व अंग्रेजी शराब बेचते व पिलाते पकड़ा और दुकान से 18 हजार रुपये की शराब भी बरामद हुई।

कोतवाली रानीखेत के प्रभारी निरीक्षक हेम चन्द्र पंत के नेतृत्व में गत रविवार रात पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान गनियाद्योली रानीखेत में गिरधर सिंह को अपने परचून की दुकान में लोगों को अवैध रुप से शराब पिलाते व बेचते पकड़ा और उसकी दुकान में अवैध रुप से रखी 02 बोतल, 91 पव्वे अंग्रेजी व 41 पव्वे देशी शराब बरामद हुई। इस पर आरोपी गिरधर सिंह रावत पुत्र हरीश सिंह रावत निवासी पाली गनियाद्योली, थाना रानीखेत, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर कोतवाली रानीखेत में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी। बरामद शराब की कीमत 18000 रुपये आंकी गई है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कश्मीर सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, कांस्टेबल दिनेश मेहरा व एचजी हरीश फर्तियाल शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments