HomeUttarakhandAlmoraUniversity News: अत्याधुनिक संसाधनों से जुड़ी लाइब्रेरी, प्रतियो​गी परीक्षाओं की तैयारी के...

University News: अत्याधुनिक संसाधनों से जुड़ी लाइब्रेरी, प्रतियो​गी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा द्वारा विज्ञान वर्ग के स्नातकोत्तर विषयों भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, सांख्यिकी, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, आई0 टी0, वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान का ‘लाइब्रेरी ओरिएंटेशन प्रोग्राम‘ आयोजित हुआ।

गणित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान संकाय की संकायाध्यक्ष प्रो. जया उप्रेती ने कहा कि हमारी लाइब्रेरी अत्याधुनिक संसाधनों से जुड़ गई है। विद्यार्थी नियमित रूप से पुस्तकालय में जाकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। उप-पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. विभाष कुमार मिश्रा ने जानकारी दी है कि वर्तमान समय में ऑनलाइन संसाधनों की जानकारी होना बहुत आवश्यक है। ऑनलाइन रूप से विद्यार्थी अपने पाठ्य सामग्री को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंनें कहा कि कैम्पस के पुस्तकालय में सिविल सर्विस के साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं।

डॉ. मिश्रा ने विद्यार्थियों को रीडिंग सेक्शन, कंप्यूटर सेक्शन, टेक्स्ट बुक सेक्सन, रिफरेन्स बुक सेक्शन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित चंद्र जोशी, शेर सिंह बघरी, केएन पाठक समेत संबंधित विषयों के विद्यार्थी शामिल हुए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments