HomeAccidentबागेश्वर ब्रेकिंग : जंगल में घास काटने गई किशोरी पर तेंदुए का...

बागेश्वर ब्रेकिंग : जंगल में घास काटने गई किशोरी पर तेंदुए का हमला, खूंखार जंगली जानवर से खूब लड़ी करीना, अंतत: भागा तेंदुआ

बागेश्वर। महिलाओं के साथ जंगल में घास काटने गई एक किशोरी को तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया, लेकिन 14 वर्षीय करीना ने भी तेंदुए का डट कर मुकाबला किया और अंत में खूंखार जंगली जानवर को उल्टे पांव भागने के लिए मजबूर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार खुनोली गांव निवासी दिवान राम की 14 वर्षीय बेटी करीना अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ घास काटने के लिए जंगल में गई थी, लेकिन वहां उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। करीना ने शोर मचाते हुए तेंदुए का डटकर मुकाबला किया। उसकी आवाज सुनकर आसपास घास काट रही ग्रामीण महिलाएं भी वहां पहुंच गई और उन्होंने भी तेंदुए को भगाने के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए। अपने आप को घिरा देख तेंदुआ करीना का छोड़ कर जंगल में भाग गया। बाद में महिलाएं करीना को गांव में लाई जहां से उसे कांडा के चिकित्सालय भर्ती कराया गया।

खबरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे
Link

किशोरी पर तेंदुए के हमले की जानकारी मिलते ही कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख चांदनी टम्टा ने चिकित्सालय जाकर करीना का हाल जाना। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को कैद करके अन्यत्र लेजाने और घायल करीना को मुआवजा देने की मांग की है।

उत्तराखंड : हापुड़ से शादी को भागीं दो लैस्बियन युवतियां डोईवाला से बरामद, एक ने रख लिया था युवक का रूप, करवाचौथ की कर रही थी तैयारी

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments