अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया। करीब 51 वर्षीय सुरेंद्र जीना ने कोरोना से जूझते हुए गुरुवार तड़के करीब 3 बजे दिल्ली में अंतिम सांस ली। सुबह अचानक मृदुभाषी एवं लोकप्रिय विधायक के निधन की खबर से जबर्दस्त शोक की लहर छा गई है। पखवाड़ेभर पहले ही उनकी पत्नी का देहांत हुआ था।
मालूम हो कि गत 27 अक्टूबर को दिल्ली में अचानक विधायक सुरेंद्र जीना की पत्नी नेहा जीना का निधन हो गया था। तब वह अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे और पत्नी के निधन की खबर सुनते ही आधी राह से ही दिल्ली लौटे थे। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली में कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके बाद उन्हें चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। जहां उनकी हालत सुधरने के बजाय बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन जीवन व मौत से संघर्ष करते उन्होंने दम तोड़ दिया। स्व. जीना सल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार विधायक चुने गए थे। स्व. जीना मृदुल व्यवहार और जनता के दुख—दुख में साथ रहने के कारण सबके प्रिय थे और काफी लोकप्रिय रहे हैं। गुरुवार सुबह उनके निधन की खबर से लोगों को अचानक विश्वास सा ही नहीं हुआ। लोग यह खबर सुन स्तब्ध रह गए। उनके निधन से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत तमाम जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक व राजनैतिक संगठनों तथा क्षेत्रीय जनता में जर्बदस्त शोक की लहर फैली है।
दु:खद समाचार: लोकप्रिय विधायक सुरेंद्र जीना का निधन, शोक की जबर्दस्त लहर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

