HomeUttarakhandAlmoraत्यागा घर और पहुंच गया बागेश्वर धाम, इस हालत में पुलिस ने...

त्यागा घर और पहुंच गया बागेश्वर धाम, इस हालत में पुलिस ने किया बरामद

ADVERTISEMENTS

👉 पुलिस ने सुरक्षित परिजनों के किया सुपुर्द

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। आध्यात्मिक जीवन जीने की चाह में एक व्यक्ति अचानक बिना बताये अपने घर—परिवार को छोड़ कहीं चल दिया। परेशान परिजनों ने थक—हार कर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे सकुशल बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham Sarkar), मध्य प्रदेश से साधू वेष में बरामद कर लिया।

यह रहा घटनाक्रम :

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

गत 17 नवंबर, 2023 को दन्या निवासी हरीश चन्द्र ने अपने पुत्र मोहन चन्द्र, उम्र 43 वर्ष के बिना बताये घर से कही चले जाने के सम्बन्ध में थाना दन्या में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु ने आवश्यक दिशा—निर्देश जारी किए। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस द्वारा गुमशुदा की तलाश हेतु टीम गठित की गई।

बागेश्वर धाम गई पुलिस टीम

काफी प्रयास करने के उपरांत सर्विलांस टीम की मदद से गुमशुदा व्यक्ति की लोकेशन बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश (Bageshwar Dham) प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम 02 दिसंबर, 2023 को गुमशुदा के पिता जी को साथ लेकर बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई।

किया हजार किलोमीटर का सफर

पुलिस टीम लगभग 1000 किमी का सफर तय कर बागेश्वर धाम, मध्य प्रदेश पहुंच गई। वहां गुमशुदा को काफी तलाश करने के उपरांत सर्विलांस टीम के सहयोग से 06 दिसंबर, 2023 को गुमशुदा मोहन चन्द्र को बागेश्वर धाम से 20 किमी दूर ग्राम बमीठा, जिला छतरपुर, मध्य प्रदेश से सकुशल बरामद किया गया।

पेड़ के नीचे लगाया हुआ था ध्यान

जहां गुमशुदा बाबा का रुप धारण कर एक पेड़ के नीचे ध्यान अवस्था में बैठा हुआ था। घर से बिना बताये इतनी दूर आने के बारे में पूछने पर बताया कि वह आत्म शांति के लिए यहां आ गया था। पुलिस टीम गुमशुदा को साथ लेकर 09 दिसंबर, 2023 को थाना दन्या पहुंची। जिसके बाद आवश्यक कार्यवाही सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। जिस पर परिजनों द्वारा दन्या पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

पुलिस टीम में दन्या थाने से अपर उप निरीक्षक विरेंद्र पाठक, हेड कांस्टेबल संजय कापड़ी तथा सर्विलांस सेल अल्मोड़ा से कांस्टेबल इन्द्र कुमार व कांस्टेबल बलवंत प्रसाद शामिल रहे।

The Pallas Fish-Eagle : राजधानी पहुंचा दुर्लभ बाज का जोड़ा, ​रोचक तथ्य

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments