HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा/मनीआगर: नेताओं ने नहीं जनाब, वीरों की शहादत ने बनाया उत्तराखंड

अल्मोड़ा/मनीआगर: नेताओं ने नहीं जनाब, वीरों की शहादत ने बनाया उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS

⏩ धौलादेवी ब्लॉक के मनियागर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

सीएनई रिपोर्टर, पनुवानौला

पृथक उत्तराखंड राज्य यूं ही नहीं बन गया। भले ही कांग्रेस-भाजपा सहित अन्य राजनैतिक दल कुछ भी कहें, लेकिन हकीकत यह है कि इसके लिए प्रदेश के 42 लोगों ने अपनी शहादत दी है। यह कहना था उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर धौलादेवी ब्लॉक के मनियागर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं का।

धौलादेवी ब्लॉक के मनियागर में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस सादगी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण का श्रेय भले ही कई राजनैतिक दल लेते हौं किन्तु वास्तविकता यह है कि उत्तराखंड राज्य निर्माण हेतु 42 लोगों ने शहादत दी तथा हजारों लोगों ने सब कुछ त्यागा व यातनाएं सही।

वक्ताओं ने कहा कि अकूत जल संपदा, बेशकीमती जड़ी बूटियों, खनिज संपदा, रमणीक, ऐतिहासिक, धार्मिक पर्यटन स्थलों से भरी इस देवभूमि में बने राज्य को जहां देश के अग्रणी राज्यों में होना था, वहीं राज्य बनने के बाद बिकास की सही दिशा दशा तय न होने से राज्य निर्माण के 22 वर्षों में राज्य की अर्थव्यवस्था कर्ज से चल रही है। राज्य में कृषि भूमि बंजर भूमि में बदल गई है, जंगली आवारा जानवरों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था बदहाल है। बेरोजगारी चरम पर है, पलायन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को अपनी मांगों के साथ-साथ जन समस्याओं के लिए भी संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों की पैंशन में बृद्धि, क्षैतिज आरक्षण बहाल करने, राजधानी गैरसैंण बनाने, राज्य आंदोलनकारियों के गांवों को आदर्श गांव बनाने, आश्रितों को शीघ्र पेंशन देने, छूटे आंदोलनकारियों को चिन्हित करने सहित अनेक मांगों का एक ज्ञापन भी मुख्यमंत्री उत्तराखंड को भेजा गया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद डालाकोटी, मोहन सिंह भैसोड़ा, दौलत सिंह बगड्वाल, शिवराज बनौला, गोपाल सिंह बनौला, नवीन डालाकोटी, पूरन सिंह बनौला, दिनेश शर्मा, तारा राम, कैलाश राम, मदन राम, शंकर दत्त डालाकोटी, कृष्ण चंद्र, कुन्दन सिंह, पदम सिंह,पान सिंह, नंदन सिंह, देवनाथ गोस्वामी, बसन्त बल्लभ जोशी, हेम जोशी, बचुली देवी, हरीश राम, उदय महरा, रोहित सिंह पैनवाल, सौरव डालाकोटी,भुवन चंद्र जोशी रमेश सिंह आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments