HomeUttarakhandAlmoraनेता खतरे में डाल रहे जिंदगी, सावधानी बरतें व्यापारी व आम नागरिक...

नेता खतरे में डाल रहे जिंदगी, सावधानी बरतें व्यापारी व आम नागरिक : व्यापार मंडल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने समस्त व्यापारियों से कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने, मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने व ग्राहकों से करवाने का आग्रह किया है। साथ ही राज्य भर में हो रही चुनावी रैलियों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की है।

नगर अध्यक्ष सुशील साह ने जारी अपील में कहा कि नगर व्यापार मंडल सभी व्यापारियों से निवेदन करता है कि जिस तरह ओमीक्रोन संक्रमण बढ़ता जा रहा है, सभी व्यापारियों को इससे बचना भी होगा। साथ ही जनता को भी जागरूक करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश के हालात खराब हो चुके हैं। नेताओं द्वारा कोरोना व ओमिक्रान के बड़ते खतरे के बावजूद बड़ी—बड़ी रैलियों का आयोजन कर आम जन के जीवन को खतरे में डाल दिया है। (ख़बर जारी है, आगे पढ़िये)

सुशील साह ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आम जन को इस महामारी से बचने के लिए जागरूक करते हैं, वहीं दूसरी ओर जनता को अपनी भीड़ का हिस्सा बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कोई व्यापारी मरे या उसका कारोबार बंद हो। यही कारण है कि व्यापारी को स्वयं सचेत होना पड़ेगा। शासन—प्रशासन भी इनके सामने लाचार है, इसलिए अपने और अपने परिवार को बचाना है तो मास्क भी पहनना है और संक्रमण से भी बचना है। उन्होंने सभी व्यापारियों से निवेदन मास्क पहनने और ग्राहक को भी मास्क पहनने के लिए जागरूक करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments