HomeUttarakhandNainitalचमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को हटाए जाने का नेता प्रतिपक्ष...

चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को हटाए जाने का नेता प्रतिपक्ष आर्य ने किया विरोध

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
Source: YouTube Shorts

नैनीताल | उत्तराखंड के प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाए जाने का विरोध किया है।

आर्य ने इसे भारतीय जनता पार्टी सरकार (भाजपा) की राजनीतिक द्वेष की भावना का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा की वर्ष 2012-13 के जिन आरोपों के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को पद से हटाया गया है, उन वित्तीय अनियमितताओं की जांच चमोली के जिलाधिकारी दो बार जांच कर चुके हैं और जांच में कोई गड़बड़ी साबित नहीं हो पायी है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में उच्च न्यायालय से भी हार चुकी है। उन्होंने इसे राजनीतिक द्वेष भावना से लिया गया निर्णय बताया। उन्होंने कहा की सरकार इस पर विचार करे। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता भंडारी के साथ खड़ा है और इस मामले में पुनः उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंगे।

उल्लेखनीय है कि चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष भंडारी को सरकार ने पद से हटा दिया है। इससे पहले भी भंडारी को पद से हटाया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय ने बर्खास्तगी से पूर्व नियमों का विधिवत पालन नहीं करने पर विगत 10 फरवरी को सरकार के आदेश को खारिज कर दिया था।

उत्तराखंड : शासन ने चमोली की जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पद से हटाया, लगे यह आरोप

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments