HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जूहा बागपाली चैंपियन, प्राथमिक वर्ग में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन दन्या...

अल्मोड़ा : जूहा बागपाली चैंपियन, प्राथमिक वर्ग में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन दन्या विजेता

ADVERTISEMENTS

⏩ जूनियर वर्गीय संकुल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

संकुल दन्या में आयोजित संकुल स्तरीय जूनियर वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता में खेलकूद के विविध मुकाबले हुए। जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

खेल प्रतियोगिताओं के तहत खो खो बालक व बालिका में राजकीय जूनियर हाईस्कूल बागपाली विजेता, कबड्डी बालक वर्ग में जूनियर बागपाली, बालक वर्ग की 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर जूनियर बागपाली प्रथम, बालिका वर्ग की 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर बागपाली प्रथम, मानचित्र निर्माण, सुलेख व लम्बी कूद में भी जूनियर बागपाली प्रथम स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग की सभी प्रतियोगिताओं में जूनियर बागपाली चैंपियन रहा।

प्राथमिक वर्ग बालक व बलिका खो खो, कबड्डी में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन विजेता, बालक वर्ग 50 मीटर, 400 मीटर, बालिका वर्ग 50 मीटर, 100 मीटर की दौड़ में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन प्रथम, मानचित्र व सुलेख में लक्ष्मी शिक्षा निकेतन प्रथम। इस अवसर पर खेल प्रभारी योगेंद्र रावत, संकुल समन्वयक प्रताप रौतेला, खेल प्रशिक्षक हरीश चौहान, शिक्षक बसन्त पांडे, भूपेष वर्मा, अजय वर्मा, तारा वर्मा आदि सैकड़ों बच्चे व शिक्षक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments