HomeUttarakhandRudraprayagकेदारनाथ उपचुनाव प्रचार का अंतिम दिन; BJP-कांग्रेस समेत 6 प्रत्याशी मैदान में

केदारनाथ उपचुनाव प्रचार का अंतिम दिन; BJP-कांग्रेस समेत 6 प्रत्याशी मैदान में

ADVERTISEMENTS

रुद्रप्रयाग | केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। सोमवार शाम 5:00 बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। बीजेपी-कांग्रेस समेत कुल 6 प्रत्याशी मैदान में है। बीजेपी ने पूर्व विधायक आशा नौटियाल को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस की ओर से भी पूर्व विधायक मनोज रावत मैदान में है। इनके अलावा यूकेडी के आशुतोष भंडारी, निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन चुनाव लड़ रहे है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments