HomeUttarakhandAlmoraस्वच्छता ही सेवा: अल्मोड़ा में वृहद स्तर पर चला सफाई अभियान

स्वच्छता ही सेवा: अल्मोड़ा में वृहद स्तर पर चला सफाई अभियान

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा अन्तर्गत आज ​अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व ​स्थानीय नागरिकों ने मिल कर एक घंटे का सफाई अभियान चलाया। जिसमें जगह—जगह सफाई की गई। उधर पुलिस महकमे ने भी यह अभियान चलाया।

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा अन्तर्गत आज सुबह 10 बजे से एक घंटे का विशेष स्वच्छता/श्रमदान अभियान आयोजित हुआ। जिसमें जन प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों एवं अधिकारियों ने हिस्सा लिया और सफाई की। इस अभियान के तहत नगर में पुराने कलेक्ट्रेट भवन के समीप सुमित्रानन्दन पन्त पार्क व आसपास जिलाधिकारी विनीत तोमर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील शाह समेत अन्य नागरिकों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। वहीं सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

दूसरी ओर पुलिस महकमे ने भी ‘एक तारीख, एक घण्टा, एक साथ’ की थीम पर स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन व फायर स्टेशन समेत थाना व चौकी स्तर पर चला। जिसके तहत परिसरों के इर्द—गिर्द झाड़ियां काटी गई और कूड़ा—करकट हटा कर साफ किया गया। इसके जरिये आमजन को भी स्वच्छता का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments