HomeCrimeलालकुआं न्यूज़ : अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़ : अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। लालकुआं में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार एवं वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सिंह सागर के नेतृत्व में हल्दूचौड़ पुलिस ने हल्दूचौड़ क्षेत्र इंन्द्रपुर गांव के पास से एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक की पहचान कैलाश जोशी पुत्र नंदा वल्लभ जोशी निवासी इंन्द्रपुर चौकी हल्दूचौड़ के रूप में हुई है। युवक का धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में चालान किया गया। कोतवाल लालकुआं सुधीर कुमार ने कहा की अपराधियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जायेगा और अपराधी या तो सुधर जाएं या कोतवाली क्षेत्र छोड़ कर चले जाए। टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी जगबीर सिंह, कांस्टेबल ललित सती व अजय कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments