HomeBreaking Newsलालकुआं दुःखद : भारतीय सेना में तैनात जवान का ड्यूटी के दौरान...

लालकुआं दुःखद : भारतीय सेना में तैनात जवान का ड्यूटी के दौरान निधन

लालकुआं। लालकुआं से दुःखद खबर सामने आ रही है, भारतीय सेना में जेसीओ पद पर तैनात धर्मेंद्र गंगवार का ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक का पार्थिव शरीर कल लालकुआं पहुंचेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक, लालकुआं नगर के वार्ड नंबर 2 गांधी नगर में निवासी रामपाल गंगवार के पुत्र धर्मेंद्र गंगवार जोकि एएमई विभाग भारतीय सेना में जेसीओ पद पर सेवारत थे का गत दिवस हृदय गति रुकने से देहावसान हो गया। जिनका पार्थिव शरीर वायुयान द्वारा कल रविवार को पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से पार्थिव शरीर को उनके आवास लालकुआं लाया जायेगा।

जैसे ही जेसीओ धर्मेंद्र के निधन की सूचना उनके घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया, वहीं लालकुआं नगर में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। 36 वर्षीय धर्मेंद्र गंगवार के दो बच्चे हैं, जिसमें बड़ा 11 वर्षीय बेटा आर्यन कक्षा 5 में और छोटा 7 वर्षीय युग कक्षा दो में पढ़ता है। मृतक धर्मेंद्र गंगवार की धर्मपत्नी मीरा गंगवार का रो-रो कर बुरा हाल है, धर्मेंद्र के पिता रामपाल गंगवार का कहना है कि वर्ष 2003 मई में धर्मेंद्र हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुआ था, और वर्तमान में जेसीओ पद पर सेवारत था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments