HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : पुलिस की दबिश, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

लालकुआं : पुलिस की दबिश, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो शराब तस्कारों को गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस ने एक पेटी से अधिक अंग्रेजी शराब तथा 13 बियर की बोतलें बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताते चले कि, अवैध शराब के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी अभियान के तहत उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने मुखबिर की सूचना के आधार पर खुरियाखत्ता नबर 12 बिंदुखत्ता निवासी भूपेंद्र सिंह धामी पुत्र दीवान सिंह धामी को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके पास से 13 बीयर टूबर तथा 3 बोतल व 2 हाफ एवं 3 पव्वे मैकडॉवेल्स No1 मार्का बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वह बाहर से सस्ती दरों पर शराब लाकर क्षेत्र के युवाओं को बेचता था।

वहीं दूसरी और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए पूर्वी घोड़ानाला बिंदुखत्ता निवासी पवन चिलवाल पुत्र स्व. रघुवर चिलवाल को पूर्वी घोड़ानाला के पास उसके होटल से गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस को 55 पव्वे मैकडॉवेल्स No1 मार्का बरामद हुई।

पलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, कांस्टेबल कमल बिष्ट, आनंदपुरी, चन्द्रशेखर महिला कांस्टेबल भारती पंत एवं अनीता ठकुन्ना मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments