HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : गौशाला में लगी भीषण आग, एक गाय की जलकर मौत,...

लालकुआं : गौशाला में लगी भीषण आग, एक गाय की जलकर मौत, तीन गंभीर घायल

लालकुआं समाचार | गांधीनगर में देर रात एक गौशाला में भीषण आग लग गई, आग लगने के कारण एक दूधारू गाय की जलकर मौत हो गई जबकि तीन गाय आग में झुलस कर गम्भीर रूप से घायल हो गई है। जिनका पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात 11 बजे करीब लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता स्थित टूटी पुलिया के पास गांधीनगर निवासी मदन सिंह कार्की पुत्र स्व. राम सिंह कार्की की गौशाला में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपेटे देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई जब तक वह मौके पर पहुंचती तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में गौशाला में बंधी एक दूधारू गाय की जलकर मौत हो गई जबकि तीन दूधारू गाय बुरी तरह से झुलस गई है। अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है, मगर अनुमान लगाया जा रहा है कि आग आसपास कहीं से उड़कर आई चिंगारी से लगी है।

इधर पीड़ित मदन कार्की ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इस घटना में गौशाला में उनके बर्तन रहने और खाने की सामग्री के आलावा कई कुंटल भूसा भी आग में जलकर नष्ट हो गया है। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि गायों का दूध बेचकर वह अपनी आजीविका चलाते थे लेकिन अब उनके पास आजीविका चलाने का साधन भी नहीं रह गया है। उन्होंने शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इधर स्थानीय लोगों ने भी तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

इधर राजस्व विभाग के कानूनगो राजेन्द्र अधिकारी व पटवारी नारायण यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तथा जो भी नुकसान हुआ है उसकी रिपोर्ट तैयार कर अपने अधिकारियों को भेज दी है।

इस मौके पर कानूनगो राजेन्द्र अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी टूटी पुलिया स्थित गांधीनगर में आग लगी है जिसके बाद वहां मौके पर पहुंचे हैं तथा उन्होंने घटना का निरीक्षण कर हुए नुकसान का आकलन किया है जिसकी रिपोर्ट तैयार कर ली गई है जिसके बाद उक्त रिपोर्ट को अपने उच्च अधिकारी को भेजी जायेगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं लग पाया है। फिलहाल इस घटना में मदन सिंह कार्की का लगभग 2 से 3 लाख रूपये के नुकसान के होने का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments