HomeCrimeलालकुआं : 80 नग सेमल की लकड़ी ले जा रहा महिंद्रा पिकअप...

लालकुआं : 80 नग सेमल की लकड़ी ले जा रहा महिंद्रा पिकअप सीज, चालक फरार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, मुकेश कुमार

लालकुआं। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मार्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से सेमल चिरान तस्करी कर रहे वाहन को सीज कर दिया है।

आज सुबह लगभग 10:30AM के करीब हल्द्वानी-बरेली हाईवे के शांतिपुरी वन वैरियर के पास वन उपज सेमल चिरान बल्ली 80 नग का अवैध अभिवहन करने पर एक महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या up 26T0241 को पकड़ लिया तथा लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज़ कर दिया गया है। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

उत्तराखंड : यहां बोल्डर की चपेट में आने से बाल-बाल बचा जेसीबी चालक, देखें वीडियो

रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि उक्त वाहन में अवैध रूप से सेमल चिरान की तस्करी की जा रही थी मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया प्राप्त सूचना तथा जांच के अनुसार उत्तर प्रदेश के बहेड़ी-बरेली क्षेत्र से अवैध रूप से निकासी की बात सामने आ रही है।

प्राथमिक रुप से वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है। रेंजर अनिल जोशी ने बताया की वन उपज से संबंधित अवैध कार्यों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जा रही है।

Big News: 19 वर्षीया युवती की चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद खुद मौत को गले लगाया

टीम में डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, वन दरोगा दिनेश पंत, शिव सिंह डांगी सामयिक कर्मी अर्जुन भाकुनी, अमजद खान, सुरेंदर, कृष्णा, साहिद बेग आदि थे।

Haldwani : तस्करी की लकड़ी छोड़ने पर घूस मांग रहा था अधिकारी, अब हुआ सस्पेंड

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments