HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए इंद्रपाल...

लालकुआं : उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए इंद्रपाल आर्य

लालकुआं| विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रपाल आर्य उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा और कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल ने तत्काल प्रभाव से उन्हें यहां जिम्मेदारी सौंपी है। वही इस साल निकाय चुनाव और 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व ने इंद्रपाल आर्य को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आज दोपहर को कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कि ओर से यह आदेश जारी हुआ है। वही नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से इंद्रपाल आर्य के करीबी रिश्ते है।

बताते चलें कि लालकुआं विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इंद्रपाल आर्य को उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। वही प्रदेश नेतृत्व द्वारा आज नई कार्यकारिणी की घोषणा गई। जारी नई कार्यकारिणी कि समिति में लालकुआं विधानसभा के वरिष्ठ नेता इंद्रपाल आर्य को कांग्रेस एससी विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इससे पूर्व इंद्रपाल आर्य नैनीताल जिला अध्यक्ष कि जिम्मेदारी निभा रहे थे तभी से इंद्रपाल पाल आर्य संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने में लगे रहे। इस अवसर पर इंद्रपाल आर्य ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेवारी दी है उसे ईमानदारी के साथ पूरा करुंगा।

इधर इंद्रपाल आर्य को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष करण मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन लाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, हल्द्वानी विधायक सुमित हृरदेश, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष लालचन्द्र सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, नगर कांग्रेस कामेटी के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, वरिष्ठ नेता लक्ष्मण धपोला, राजपाल सिंह, जगदीश आर्य सहित तमाम अन्य कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments