HomeUttarakhandNainitalलालकुआं अपडेट : बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर भीषण जाम, जनता परेशान

लालकुआं अपडेट : बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर भीषण जाम, जनता परेशान

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं। नगर में जाम की समस्या दिनोंदिन नासूर बनती जा रही है, हर रोज जाम लगने के कारण जनता हलकान हो गई है। जाम पर काबू पाने के लिए व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है जिससे की लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है।

बताते चलें कि लालकुआं में जाम की समस्या आम हो गई है यहां आए दिन लगने वाले जाम से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है आज ट्रांसपोर्ट नगर में आड़े तिरछे खड़े बड़े वाहनों के कारण बरेली-नैनीताल राजमार्ग पर एक बार फिर भीषण जाम लग गया राहगीरों को भी मार्ग से गुजरने के लिये भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यहां यातायात व्यवस्था नाम की कोई चीज नजर नहीं आती है यहीं, कारण है कि जाम लगने के कारण लोगों को हर दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जाम को खुलवाने के लिये पुलिस व्यवस्था नहीं है जिसके कारण जाम झाम में बदल जाता हैं लालकुआं नगर में मार्ग के दोनों और आड़े तिरछे वाहन खड़े कर दिये जाते है जिसे जाम लग जाता है वहीं लालकुआं का माहौल ऐसे होते जा रहा है कि किसी वाहन चालक को कोई रोक टोक नहीं है वाहन चालक अपनी मर्जी के मालिक है वाहन को किसी भी स्थान पर खड़ा कर देते है जिससे कुछ ही समय में जाम की स्थिति बन जाती है।

नगर में जाम लगने का यह भी एक कारण है कि यातायात पुलिस सिर्फ़ एक चौराहे पर खड़ी मिलेगी उसके आलावा यातायात पुलिस का कोई काम नहीं है जिस कारण वाहन चालक मार्ग के दोनों ओर आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर देते हैं जिसके कारण आते जाते वाहन को रुकना पड़ता है और जाम की स्थिति बन जाती है इधर क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग है।

योगी आदित्यनाथ को मुलायम की बहू ने लगाया तिलक, दी शुभकामनाएं, कही यह बात…

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments