HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : पूर्व विधायक दुम्का ने दी धामी को दोबरा मुख्यमंत्री बनने...

लालकुआं : पूर्व विधायक दुम्का ने दी धामी को दोबरा मुख्यमंत्री बनने पर बधाई

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के दोबरा मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी है।

यहां अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में लालकुआं विधानसभा के पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी नौजवान व ऊर्जावान नेता है उनके नेतृत्व में जनता ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए प्रचंड बहुमत दिया।

नौजवान पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने से उत्तराखंड को उनकी ऊर्जा का लाभ मिलेगा तथा उनके नेतृत्व में प्रदेश में चंहुमुखी विकास होगा क्योंकि पुष्कर सिंह धामी के पहले कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश को मिली है, उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को रोजगार देने के साथ साथ पलायन के मुद्दे पर उनके द्वारा ठोस रणनीति अपनायी गई।

उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से लालकुआं विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि जो योजनाएं लालकुआं में रूक गई थी तथा जिन पर काम चल रहा उनको जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व को भी बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिलकर लालकुआं की विभिन्न समास्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें मुख्यमंत्री पद कि बधाई देगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments