HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : चारा काटने की मशीन में दौड़ा करंट, महिला की मौत

लालकुआं : चारा काटने की मशीन में दौड़ा करंट, महिला की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लालकुआं | बरसात के साथ-साथ करंट लगने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। चारा काटने की मशीन में आए करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं एक अन्य घटना में बिजली के पोल में करंट दौड़ने से गौवंश की मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के हिम्मतपुर चौम्वाल मोटाहल्दू निवासी कौशल्या (44) पत्नी खीम गिरि गोस्वामी गुरुवार शाम घर पर लगी चारा काटने वाली मशीन से चारा काट रही थीं। इस दौरान मशीन में करंट दौड़ गया। कौशल्या नंगे पैर थीं, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। आनन-फानन उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की तीन बेटियां और एक बेटा है। महिला के पति खीम गिरि गोरापड़ाव स्थित एक फ्लोर मिल में नौकरी करते हैं। कौशल्या की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा कि कौशल्या देवी पशुपालन कर परिवार की आजीविका चला रही थीं।

वहीं लालकुआं में बिजली के खंबे में करंट दौड़ने से गौवंश बैल की दर्दनाक मौत हुई है। घटना संजय नगर की है। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है। गनीमत रही कि खंबे की चपेट में कोई इंसान नहीं आया। लोगों का आरोप है कि विद्युत खंबे पर बिजली के तार झूल रहे हैं जिसके चलते हादसा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत तार को ठीक किया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments