HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

लालकुआं : कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

ADVERTISEMENTS

लालकुआं | आधुनिक भारत के जनक कहे जाने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 80वीं जन्म जयंती मंगलवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। यहां लालकुआं मुख्य बाजार स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का देश के निर्माण और विकास में बहुत योगदान है। उन्होंने कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत की और युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मत देने का अधिकार दिलाया‌। युवाओं को राष्ट्र के निर्माण में भागीदार बनाया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की दूरगामी सोच थी। इसी का नतीजा है कि आज भारत की गिनती विकासशील देशों में होती है।

इस दौरान कांग्रेस वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं आम बात हो गई, खुलेआम कत्लेआम हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लोग अपने आप को डरा सहमा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, नगर अध्यक्ष भुवन पाडे, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, गुरूदयाल मेहरा, हेमन्त पाड़े, माजिद अली, आजम खान, माया देवी, हाजी अयूब अली सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments