HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : भाजपा अध्यक्षों ने किया चंदन का पौधा लगाकर लोकपर्व हरेला...

लालकुआं : भाजपा अध्यक्षों ने किया चंदन का पौधा लगाकर लोकपर्व हरेला का शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला एवं सावन मास के तहत आज प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर नगर में वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कर हरेला पर्व मनाया गया। इस मौके भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तीनों मंडलों के अध्यक्षों द्वारा सयुंक्त रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के फलदार तथा अन्य पौधे लगाये गए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों ने चंदन का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि पृथ्वी पर धीरे-धीरे जंगल कम होते जा रहे हैं और जंगलों का कटान बहुत तेजी से होता जा रहा है उन्होंने कहा कि भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए भावी पीड़ियों को ऑक्सीजन, पानी एवं अन्य किसी प्रकार की दिक्कते न हो, यह सोचकर आज वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा बरगद, पीपल, फलदार एवं तमाम तरह की प्रजाति के पौधे लगाये गये, किन्तु आज उनमें से कई प्रजाजियां विलुप्त हो गई।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उन्होंने कहा कि बहुत जरूरी है कि प्रकृति में एक संतुलन बना रहे और इसके लिए जंगल को हरा-भरा करना, जंगलों को आग से बचना है उन्होंने कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया है, उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधें रोपण करने की अपील की है।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कुमाऊं सह संयोजक प्रकाश आर्य, जिला अध्यक्ष जीवन अर्या, लालकुआं मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुमार, बिन्दूखत्ता मंडल अध्यक्ष हेमन्त कुमार, हल्द्वानी पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार, बंसत आर्य, विनोद कुमार, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments