HomeUttarakhandNainitalलालकुआं दुःखद : सेना की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते समय...

लालकुआं दुःखद : सेना की तैयारी कर रहे युवक की दौड़ते समय मौत

लालकुआं समाचार | दुःखद खबर लालकुआं के हल्दूचौड़ से सामने आ रही है, यहां भारतीय सेना में जाने की तैयारी कर रहा युवक दौड़ते समय गस खाकर गिर पड़ा, जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आर्मी की तैयारी कर रहा 18 वर्षीय युवक मनोज रावत पुत्र बहादुर सिंह रावत निवासी सिंगल फॉर्म हल्दूचौड़ रोजाना की तरह भारतीय आर्मी में भर्ती होने के लिए तैयारी में लगा हुआ था, जो कि रोज की भांति आज भी दौड़ने के लिए निकट ही स्थित मैदान में चला गया, जैसे ही वह तेज गति से दौड़ रहा था तभी अचानक गश खाकर गिर पड़ा, आसपास के साथी युवकों ने उसे तुरंत उठाकर एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दौड़ते वक्त गिरे उक्त युवक के नाक से अचानक खून बहने लगा जिसे तुरंत ही सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मनोज का एक भाई और दो बहने हैं, उसके पिता बहादुर सिंह हरियाणा प्रदेश के हिसार शहर में निजी कंपनी में कार्य करते हैं।

अब अदालतों में छेड़छाड़-वेश्या जैसे शब्दों का नहीं होगा इस्तेमाल- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments