HomeBreaking Newsराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर पिथौरागढ़ लौटे ललित शौर्य, भव्य अभिनंदन

राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर पिथौरागढ़ लौटे ललित शौर्य, भव्य अभिनंदन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़

पंडित प्रताप नारायण मिश्र राष्ट्रीय बाल साहित्यकार सम्मान प्राप्त करने के पश्चात पिथौरागढ़ पहुंचने पर कच्चाहारी कुटी में ललित शौर्य का अभिनन्दन एवं स्वागत किया गया। कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रख आयोजित कार्यक्रम में जिले के युवाओं एवं साहित्यकारों ने सीमित संख्या में प्रतिभाग किया।

ललित शौर्य की राष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शॉल ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में डॉ. कच्चाहारी ने कहा कि ललित शौर्य ने जनपद का मान बढ़ाया है। उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा देने का कार्य किया है। शौर्य का लेखन युगानुकूल है। उनका पूरा ध्यान बाल साहित्य पर है, जो जड़ों को सींचने का वृहद एवं श्रेष्ठ कार्य है। शौर्य की इस उपलब्धि से पूरा जनपद गौरवान्वित है।

आचार्य गंगदत्त जोशी ने कहा ललित शौर्य लंबे समय से लेखन कार्य कर रहे हैं। इनकी रचनाएं भारत समेत विश्व के अनेकानेक देशों में प्रकाशित हो रही है। इनका लेखन बाल मन के बहुत नजदीक है। इनकी रचनाएं अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम आदि भाषाओं में अनुवादित भी हो चुकी है। ललित का सम्मान सभी सहित्य प्रेमियों का सम्मान है।

युवा खिलाड़ी भूपेश बिष्ट ने कहा ललित शौर्य हम युवाओं के प्रेरणा पुंज हैं। उनका लेखन एवं वाणी सभी को प्रभावित करती है। राष्ट्रीय पटल पर उनका सम्मान हम सभी को प्रेरणा से भर देता है। अंत में ललित शौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य अच्छा सहित्य रचना एवं उसे पाठक तक पहुंचाना है। उन्होंने वर्ष 2022 में 20 हजार बच्चों तक बाल साहित्य की पुस्तकें पहुंचाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए वो पूरी ऊर्जा के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी हरीश धामी, शुभम बिष्ट, लक्ष्मी आर्या, मुकेश सिंह, गरिमा धामी, माधव बिष्ट, मुकुल खड़ायत आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments