HomeUttarakhandNainitalलाल​कुआं न्यूज : पत्रकारिता दिवस पर लालकुआं के पत्रकारों की गोष्ठी, कोरोना...

लाल​कुआं न्यूज : पत्रकारिता दिवस पर लालकुआं के पत्रकारों की गोष्ठी, कोरोना से बचाव को किट बांटे

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर लालकुआं में आयोजित पत्रकारिता गोष्ठी में वर्तमान समय में देश में चल रहे कोरोनावायरस के इस महामारी को देखते हुए पत्रकारों को किस तरह खबरों के कवरेज की जाए इसके लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अलावा पत्रकारों को कोरोनावायरस से बचाव के लिए उपयोग में आने वाले उपकरण भी दिए गए। प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए पत्रकारों को खबर की कवरेज करने के लिए काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

लिहाजा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर न सिर्फ पत्रकारों को इसका प्रशिक्षण दिया गया बल्कि उनको बचाव उपकरण भी वितरित किए गए हैं जिससे कि वह इस भयानक महामारी में कवरेज के दौरान भी खुद को इस संक्रमण से बचा कर रखें। गोष्टी मे सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से पालन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत लालकुआं व भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट द्वारा पत्रकारों को कोरोना से बचाव हेतू सेफ्टी किट वितरित की गयी।

सम्मेलन मे नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, नपं की अधिशासी अधिकारी, सभासद समेत, बिन्दुखत्ता व हल्दूचौड़ के तमाम पत्रकार मौजूद थे। उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नगर अध्यक्ष रंजीत बोरा ने सभी पत्रकारों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कोरोना वायरस से बचाव से साथ सोशल डिस्टनसिंग का पालन करने की अपील करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन करने की अपील की।

सीएनई मीडिया हाउस की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अब हर रोज घर बैठे जीतो में आज के सवाल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें!

https://creativenewsexpress.com/ghar-baithe-jeeto-contest/
ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments