HomeUttarakhandBageshwarउत्तराखंड के लाल हरीश बोरा ने पटना में फहराया परचम

उत्तराखंड के लाल हरीश बोरा ने पटना में फहराया परचम

1000 धावकों के बीच जीती ‘ग्रीन मैराथन’

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। खेल जगत में कत्यूर घाटी (बागेश्वर) के नाम एक और स्वर्णिम उपलब्धि जुड़ गई है। गरुड़ घाटी के उभरते हुए युवा धावक हरीश बोरा ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित ओपन मैराथन में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हरीश ने 1000 से अधिक प्रतियोगियों को पछाड़ते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल कत्यूर, बल्कि पूरे उत्तराखंड का मान बढ़ाया है।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा प्रायोजित इस ‘ग्रीन मैराथन’ में देश भर से प्रतिभावान धावकों ने हिस्सा लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच हरीश ने अपनी जबरदस्त गति और सहनशक्ति का परिचय देते हुए दूसरे स्थान पर कब्जा किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

महज 17 साल की उम्र में बड़ी सफलता

मूल रूप से गरुड़ के इडिया, कंधार निवासी हरीश बोरा की उम्र अभी महज 17 वर्ष है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतना उनकी मेहनत और खेल के प्रति उनके जुनून को दर्शाता है। हरीश इससे पहले भी कई क्षेत्रीय और जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी धाक जमा चुके हैं।

“हरीश की इस उपलब्धि से पूरे गरुड़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे कत्यूर घाटी के लिए गौरव का क्षण बताया है।”

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments