HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking : एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्य...

Big Breaking : एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे लक्ष्य सेन

ADVERTISEMENTS

भारतीय टीम के बीएस मनकोटी मेनेजर, डीके सेन कोच नियुक्त

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

CNE REPORTER

Asian Badminton Championships 2022 : मानिला, फिलिपींस (Manila, Philippines) में 01 मई तक चलने वाली एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के लक्ष्य सेन Lakshya Sen देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय बैडमिंटन संघ (Badminton Federation Of Iindia) ने बीएस मनकोटी को भारतीय टीम का मेनेजर व डीके सेन को कोच नियुक्त किया है।

बैटमिंटन संघ के सचिव डॉ. संतोष बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 26 अप्रैल से 1 मई तक मानिला, फिलिपींस में होगा।इसमें लक्ष्य सेन के अलावा भारतीय टीम में प्रमुख खिलाड़िओं के रूप में किदाम्बी श्रीकांत, साईं प्रणीत, पीवी सिन्धु, सायना नेहवाल व सात्विक तथा चिराग शेटी की जोड़ी प्रतिभाग कर रही है।

लक्ष्य सेन के चयन पर व बीएस मनकोटी व डीके सेन (BS Mankoti and DK Sen) की नियुक्ति पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ (Uttaranchal State Badminton Association) की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक Dr. Alaknanda Ashok समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार, खिलाड़िओं व खेल प्रेमिओं के साथ उनके गृह जनपद से तमाम लोगों ने भारतीय टीम को शुभकामनायें दी हैं। I

इधर गृह जनपद से नगर पालिका चेयरमैन प्रकाश चंद्र जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव श्री संजय नज्जोन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, जग्गू वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी बलदिया, कोच स्मृति नगरकोटी आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। I

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments