HomeBreaking Newsयूएस नगर ब्रेकिंग : दिनेशपुर निवासी किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

यूएस नगर ब्रेकिंग : दिनेशपुर निवासी किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

ADVERTISEMENTS

रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में दिनेशपुर निवासी किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दिनेशपुर, वार्ड 4 निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार रात परिजनों के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी सो गए। शनिवार तड़के अचानक उसकी की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों ने उसे एम्बुलेंस 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और पोस्टमार्टम को भेज दिया। किशोरी की मौत के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

1 Comment

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments