बागेश्वर। बैजनाथ थाना क्षेत्र के एक गांव से बिहार के मोतिहारी निवासी एक युवक लड़की को बहला फुसला कर ले उड़ा, लेकिन पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण दोनों को गरुड में दबोच लिया गया।
लड़की ने युवक के खिलाफ छेड़ खानी करने का आरोप भी लगया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को सुनील कुमार नामक व्यक्ति ने थाना बैजनाथ में तहरीर दी कि उसकी बहन बिना बताये घर से कहीं चले गयी है। वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों द्वारा लड़की व उसके साथ के लड़के को गरूड़ टैक्सी स्टैण्ड के पास से सकुशल बरामद किया गया। लड़की द्वारा अपने बयानों में बताया कि लड़का राजकुमार निवासी- ग्राम- मधरापुर, बाकरपुर पूर्वी चम्पारण जिला- मोतीहारी (बिहार) उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया व उसके साथ छेड़ाखानी की गयी।
लड़की के बयानों के आधार पर धाराएं जोडी गई। राजकुमार को गिरफ्तार कर आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस टीम में एसआई निधि शर्मा,आरक्षी अनिल नाथ आदि शामिल थे।
बागेश्वर ब्रेकिंग : बैजनाथ से लड़की भगा कर ले जा रहा था बिहार का युवक, पुलिस ने दवोच लिया
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

