HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : शहर में महिला शौचालयों का अभाव चिंतनीय, स्वच्छता पखवाड़ा

अल्मोड़ा : शहर में महिला शौचालयों का अभाव चिंतनीय, स्वच्छता पखवाड़ा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन जारी है। आज एकल प्लास्टिक के प्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया गया। साथ ही सफाई व्यवस्था पर चर्चा के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर महिला शौचालयों के अभाव पर गंभीर चिंता जाहिर की गई।

जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में शौचालय का प्रयोग विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें उपस्थित सभी लाभार्थीयों एवं प्रशिक्षणार्थीयों को उपयोगी जानकारी दी गयी।

संस्थान की अनुदेशक श्यालाकोटी के द्वारा एकल प्लास्टिक का प्रयोग एवं विषय पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। अल्मोड़ा बाजार, टैक्सी स्टैण्ड, बस अड्डों आदि सार्वजनिक स्थलों में महिला शौचालय न होने पर चिंता व खेद व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संस्थान के गिरीश धवन, सुरेश बिरौड़िया, ममता जोशी, भगवती जोशी, योगिता जोशी, संजय कुमार अनुदेशक श्रीमती दया श्यालाकोटी, हेमा काण्डपाल, रीतु धानिक महक, दीपा गैड़ इसी धानिक, रेखा बाणी, मिनाक्षी चौहान, अमर सिंह, हिमानी पन्त सहित अनेक लाभार्थी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments