HomeUttarakhandAlmoraन्यूज अलर्ट : क्वारब में फिर दरका पहाड़, मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन...

न्यूज अलर्ट : क्वारब में फिर दरका पहाड़, मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी। आज बृहस्पतिवार तड़के सुबह एक बार फिर अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास पहाड़ से भारी मलबा आने के चलते बंद हो गया है।

क्वारब में फिर दरका पहाड़

 

आज बृहस्पतिवार तड़के सुबह एक बार फिर अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास पहाड़ से भारी मलबा आने के चलते बंद हो गया है।
आज बृहस्पतिवार तड़के सुबह एक बार फिर अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग क्वारब के पास पहाड़ से भारी मलबा आने के चलते बंद हो गया है।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच अचानक पहाड़ से भरभराकर बड़े—बड़े पत्थरों की बरसात हो गई। जिस वक्त यह हादसा हुआ, संयोग से कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। यदि ऐसा होता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

मोना व चोपड़ा तक लंबा जाम

सड़क पर भारी मलबा आ जाने से मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। दुर्भाग्य से मलबा हटाने की कार्रवाई तत्काल शुरू नहीं की गई। जिस कारण सुबह से ही यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम के झाम से लोग परेशान हो गए। समाचार लिखे जाने तक यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। यहां क्वारब से लेकर मोना व चोपड़ा तक लंबा जाम लग गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments