HomeUttarakhandNainitalकुमाऊं रेजीमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत, एक माह पहले...

कुमाऊं रेजीमेंट के जवान की सड़क हादसे में मौत, एक माह पहले हुई थी शादी

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी/खटीमा| ऊधम सिंह नगर जिले से दुःखद खबर सामने आ रही हैं, यहां सड़क हादसे में सेना के जवान की दर्दनाक मौत हो गई। 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात जवान की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। जवान की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, खटीमा के भूड़ाकिशनी निवासी 24 वर्षीय नीरज सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। जवान नीरज 5 जनवरी को ही अवकाश पर घर आया था। वह शुक्रवार देर शाम अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी घर लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को आसपास के लोगों ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जवान नीरज की बीते दो दिसंबर को ही हल्द्वानी निवासी लड़की से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

अल्मोड़ा: कल रविवार को नगर में रहेगी वन—वे ट्रैफिक व्यवस्था

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments