HomeBreaking Newsकूड़े का ढेर देख चढ़ा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का पारा, लगाई...

कूड़े का ढेर देख चढ़ा कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का पारा, लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

मंडलायुक्त दीपक रावत ने सोमवार देर रात्रि सचिव जिला विकास प्राधिकरण, उप जिलाधिकारी नैनीताल एवं नगर पालिका के अधिकारियों के साथ क्षेत्र की शहर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बिड़ला चुंगी, मल्लीताल रिक्शा स्टैंड, डीएसए टैक्सी पार्किंग के साथ ही शहर के कई जगहो पर कूड़े का ढेर मिलने पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तत्काल उस क्षेत्र के कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित नगरपालिका के अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान डीएसए टैक्सी पार्किंग पर सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर उन्होंने मौके पर ही 5 हजार रुपए का चालान करने के निर्देश नगर पालिका ईओ को दिये। साथ ही टैक्सी स्टैंड के व्यवस्थापक हिमांशु त्यागी को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए कि भविष्य में टैक्सी पार्किंग पर किसी प्रकार की गंदगी नजर नहीं आनी चाहिए।

उन्होंने पार्क पर लगे फड़ दुकानदार द्वारा क्षेत्र में कूड़ा इधर-उधर फेंकने पर ईओ नगर पालिका को निर्देश दिया कि जो इस प्रकार से गंदगी फैला रहा हैं उसका तत्काल चालान करना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित स्थानों पर कैमरा लगाना भी सुनिश्चित करें व साफ-सफाई का प्रतिदिन स्थलीय निरीक्षण भी करें। इस मौके पर सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, अधिशासी अभियंता नगर पालिका अशोक वर्मा, जिला विकास प्राधिकरण परियोजना अभियन्ता एलएम साह, जेई मेहर सिंह, हिमांशु त्यागी, नगर पालिका आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments