HomeBreaking Newsब्रेकिंग : NH के अधिकारियों पर बिफरे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, लगाई...

ब्रेकिंग : NH के अधिकारियों पर बिफरे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, लगाई फटकार

ADVERTISEMENTS

⏩ काकड़ी घाट से क्वारव तक 10 किलोमीटर एनएच के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

⏩ संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाये एनएच के अधिकारी

⏩ हीला-हवाली पाई गई तो कांटेक्टर पर भारी—भरकम पेनल्टी

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/गरमपानी

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत आज अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेने स्वयं मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास ली और विभाग को कार्य प्रगति को लेकर 15 दिन का अल्टीमेटम दिया।

आयुक्त दीपक रावत ने जनपद नैनीताल के तहसील कोश्याकुटोली के अंतर्गत खैरना, चमड़िया, नावली होते हुए, काकड़ी घाट से क्वारव तक 10 किलोमीटर एनएच के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौजूद एनएच के अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर आयुक्त द्वारा एनएच एवं कांटेक्टर को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि समय व गुणवत्ता पारदर्शिता एव समय के साथ कार्यों में तेजी लाएं। यदि 15 दिन में कल्वर्ट, जीएसपी एवं अन्य कार्यों में प्रगति नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।

आयुक्त ने अधिशासी अभियंता अरुण कुमार को सख्त निर्देश दिए है प्रतिदिन कार्य में लगे श्रमिकों एवं कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट फॉर्मेट पर व्हाट्सएप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। यदि कार्यों में हीला-हवाली पाई गई तो कांटेक्टर पर भारी—भरकम पेनल्टी तय की जाएगी, क्योंकि निर्धारित तिथि के अनुसार निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा। अब जो निर्माण कार्य किए जाएंगे फॉर्मेट एवं प्लान के तहत किए जाएंगे। अब कार्यों में किसी प्रकार की हीला-हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। जिसके लिए श्री रावत ने उप जिलाधिकारी कोस्या कुटोली राहुल शाह को निर्देश दिए कि प्रतिदिन एनएच के कार्यों की मॉनिटरिंग करें कि क्या एनएच के कार्य सही हो रहे हैं या नहीं, ताकि आम जनता को जो परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उसे जल्द से जल्द निजात मिल सके व समय पर कार्य पूर्ण हो सके। उन्होंने निर्माण कंपनी को यह भी निर्देशित किया कि जो 40 कलमट बनने हैं, वह 15 दिन के भीतर पूरे हो जाने चाहिए। उसकी रिपोर्ट प्रतिदिन वह एसडीएम राहुल साह से लेंगे।

इस मौके पर आयुक्त ने नीम करोली बाबा एवं प्राचीन शिव मंदिर काकड़ीघाट के दर्शन भी करे। साथ ही वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों एवं पुजारी से मंदिर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जानकारी ली। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन रानीखेत, उप जिलाधिकारी राहुल शाह कोस्याकटोली, कांट्रेक्टर रविदास शर्मा, एनएच के एई गिरजा किशोर पांडे, तहसीलदार कोश्याकुटोली मनीषा बिष्ट, जेई विनोद कुमार, जगत बोरा, उपनिरीक्षक गौरव रावत, निर्माण कंपनी के रविदत्त शर्मा, तय्यब खान, All Grace Developers PVT. LTD. के डीजीएम रविदत्त शर्मा, जितेंद्र पटेल के साथ ही संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments