HomeUttarakhandNainitalकुमाऊॅ आयुक्त ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली शुभकामनाएं

कुमाऊॅ आयुक्त ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS

नैनीताल। प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल अरविन्द्र सिंह ह्यांकी ने प्रदेश एवं मण्डल वासियों को शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली सबके जीवन में समृद्धि, खुशहाली एवं शान्ति लेकर आये ऐसी कामना है। उन्होंने कहा कि ज्योति पर्व की खुशियां हम सभी लोग गरीब लोगों के साथ भी बांटे यही भारतीय त्यौहारों का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि सभी लोग दीपावली का पर्व आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनायें। दीपावली के अवसर पर आईजी अजय रौतेला, मुख्यमंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बिष्ट, जिलाधिकारी सविन बंसल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी तथा जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी ने भी शुभकानायें दी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments