HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: क्षत्रिय समाज ने मांगा आर्थिक आधार पर आरक्षण

अल्मोड़ा: क्षत्रिय समाज ने मांगा आर्थिक आधार पर आरक्षण

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ मेधावी छात्रा को 5100 रुपये की आर्थिक सहायता दी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याणकारी संस्था की अल्मोड़ा जिला शाखा की यहां एक होटल में आयोजित मासिक बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित​ किया कि पूरे देश में आरक्षण को आर्थिक आधार लागू किया जाए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष जमन सिंह देवड़ी ने कहा कि संगठन द्वारा लंबे समय से पूरे देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा इस मांग की लगातार अनसुनी की जा रही है। बैठक में सदस्यों ने संगठन के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व प्रधानाचार्य आनंद सिंह ऐरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे संगठन की अपूरणीय क्षति बताया। इसके अलावा विगत दिनों बिनसर अभ्यारण अल्मोड़ा में वनाग्नि की घटना पर गहरा दुख जताया गया और इस हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई। इस हादसे से घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

बैठक में संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने मेधावी छात्रा सीता चम्याल को उच्च शिक्षा के लिए 5100 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की गई। इसके लिए सीता चम्याल ने संगठन का आभार जताया। बैठक का संचालन महासचिव लक्ष्मण सिंह बोरा ने किया जबकि संगठन के संरक्षक डा. एसएस पथनी, मनोहर सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, अर्बन बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगडवाल, हयात​ सिंह गैड़ा, महेंद्र सिंह लटवाल, दीवान सिंह बिष्ट आदि बैठक में मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments