HomeUttarakhandPauri Garhwalउत्तराखंड दुःखद : बच्चे को स्कूल छोड़ वापस आ रही महिला पर...

उत्तराखंड दुःखद : बच्चे को स्कूल छोड़ वापस आ रही महिला पर गुलदार का हमला, मौत

ADVERTISEMENTS

कोटद्वार। कोटद्वार जिले के दुगड्डा प्रखंड से दुःखद खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला अपने बच्चे को दुगड्डा स्थित स्कूल में छोड़ने के बाद घर लौट रही थी। कि रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार जिले के दुगड्डा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गोदी बड़ी निवासी 38 वर्षीय रीना देवी पत्नी पत्नी मनोज चौधरी आज मंगलवार की सुबह गांव से अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने दुगड्डा आई थी। बताया जा रहा है कि वापसी में गांव के समीप ही रीना देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया।

गुलदार उसे घसीटता हुआ झाड़ियों में ले गया। जब गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ियों में एक शव पड़ा देखा। समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को झाड़ियों से बाहर निकाला।

उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में शिक्षक-शिक्षिकाओं के अनुरोध पर बंपर तबादले

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments